
रामानुजनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षा बंधन
बहनों ने पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े को बांधी राखी
सैकड़ों बहनों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को किया मजबूत
रामानुजनगर, सूरजपुर। रक्षा बंधन का महापर्व मंगलवार को रामानुजनगर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े के निवास पर बहनों का तांता लगा रहा।
नगर की सैकड़ों बहनों ने अपने भाई नरेश राजवाड़े को आरती उतारकर तिलक लगाया और रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। बहनों ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया, वहीं नरेश राजवाड़े ने भी सभी बहनों को उपहार देकर स्नेह जताया और उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
वहीं थाना परिसर मे भी पुलिस कर्मियों के कलाइयों पर एकल अभियान संभाग छ ग अंचल सूरजपुर के एकल विद्यालय की बहनों द्वारा राखी बाँधा गया नगर भर में दिखा भाई-बहन का स्नेह
रामानुजनगर नगर सहित आसपास के गांवों में भी रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ों बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। बाजारों में राखी, मिठाई और उपहारों की खरीदारी के लिए भीड़ देखी गई।
बहनों ने कहा कि राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि भाई के स्नेह और सुरक्षा का प्रतीक है। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और सुख-दुख में साथ निभाने का वादा किया।
सम्पूर्ण क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला।





