
प्रेमनगर में शिक्षिका ने की आत्महत्या, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना प्रेमनगर क्षेत्र के वार्ड नं. 09 में एक दुखद घटना सामने आई है। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रेमनगर में पदस्थ 25 वर्षीय शिक्षिका ने अपने किराए के मकान में आत्महत्या कर ली।
घटना दिनांक 09.09.2026 की शाम करीब 07.15 बजे की बताई जा रही है। सूचना रात 08.50 बजे थाना प्रेमनगर में दी गई।
सूचक राम बरन सिंह ने थाना में मौखिक मर्ग इंटिमेशन दर्ज कराया। बताया कि मृतिका सुबह स्कूल आई थी और दोपहर 12 बजे छुट्टी के बाद अपने किराए के मकान में चली गई थी। शाम तक दरवाजा नहीं खुलने पर स्टाफ द्वारा फोन पर सूचना दी गई। मौके पर जाकर देखने पर वह कमरे में मृत हालत में मिली।
मृतिका क्यों आत्महत्या की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना प्रेमनगर में मर्ग इंटिमेशन चाक कर पंचनामा कार्रवाई में लिया गया है। मर्ग कायमी की सूचना एसडीएम महोदय को भेजी गईं है।
पुलिस मामले की वृहद जांच कर रही है।





