सूरजपुर अग्रसेन चौक मे ओ बी सी कालम की मांग को लेकर सामूहिक गजट जलाओ कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो 

सूरजपुर: जनगणना 2026 में अलग OBC कॉलम की मांग को लेकर 3 अक्टूबर को सामूहिक गजट जलाओ कार्यक्रम

सूरजपुर, छत्तीसगढ़ संयुक्त जाति जनगणना मोर्चा के आह्वान पर जनगणना 2026 के फॉर्मेट में अलग OBC कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी एकजुटता एवं विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में सरगुजा संभाग स्तरीय सामूहिक गजट जलाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम 

 03 अक्टूबर 2026 (शनिवार)समय दोपहर 2:00 बजे से

स्थानअग्रसेन चौक, सूरजपुर छ.ग

आयोजक संयुक्त जाति जनगणना मोर्चा

मुख्य मांग,, जनगणना 2026 हेतु फॉर्मेट में अलग OBC कॉलम जोड़ा जाए

मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी “एक ही मांग – अलग OBC कॉलम है। इसको लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और भारत का राजपत्र की प्रति का सामूहिक दहन कर विरोध जताया जाएगा।

कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से OBC समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan