शैली गुप्ता के जन्मदिन पर उमड़ी खुशियां, बिलासपुर में केक काटकर परिजनों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

परिवारजनों और सहेलियों ने दी जन्मदिन की बधाई, लंबी उम्र व सफलता के लिए किया मंगलकामना

उदयपुर। नगर की होनहार बिटिया कु. शैली गुप्ता (सलका) का जन्मदिन बिलासपुर में हर्षोल्लास एवं पारिवारिक स्नेह के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर खुशियां मनाई गईं और मिठाइयां बांटी गईं। सहेलियों एवं परिजनों ने शैली को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर समस्त गुप्ता अग्रहरि परिवार ने अपनी लाडली बिटिया शैली गुप्ता को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं दीं। परिजनों ने कहा कि शैली अपनी प्रतिभा, मेहनत और संस्कारों से परिवार का नाम रोशन करती रहे और जीवन में अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करे।

मम्मी राजेश्वरी गुप्ता एवं पापा भरत लाल गुप्ता ने अपनी बिटिया को विशेष आशीर्वाद देते हुए उसके सुखद, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शैली जीवन में निरंतर आगे बढ़े और अपने सपनों को साकार करे।

जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर बड़े पापा जी.एस. गुप्ता, बड़ी मम्मी सुषमा गुप्ता, बड़े पापा ओम प्रकाश गुप्ता, बड़ी मम्मी पिंकी गुप्ता, चाचा लखन गुप्ता, चाची सोनल गुप्ता, चाचा डी.के. गुप्ता एवं चाची सुगंधा गुप्ता ने भी शैली को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

परिवार की मुखिया दादी अम्मा देवी सरस्वती देवी ने अपनी पोती को आशीर्वाद देते हुए उसकी लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं सफलता की मंगलकामना की।

वहीं भाई-बहनों आदर्श भैया, सूर्यांश भैया, आदी गुप्ता, अदिति दीदी एवं रुबल ने भी केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया और अपनी प्यारी बहन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर बड़ी मामी चिरमिरी, जूगल मामा, रिंकू, छोटकु मामा, टिंगू भैया दुदधी, कौशल्या मौसी, राधिका मौसी, कमला मौसी एवं पुष्पा मौसी, सुमन मौसी सहित समस्त अग्रहरि गुप्ता परिवार, उदयपुर-सरगुजा ने शैली को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

परिवारजनों ने कहा कि शैली की मुस्कान, मेहनत और लगन पूरे परिवार के लिए खुशी एवं प्रेरणा का विषय है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि शैली सदैव स्वस्थ एवं खुश रहे, जीवन में खूब तरक्की करे तथा अपने माता-पिता और परिवार का नाम रोशन करे।

जन्मदिन के अवसर पर पूरे परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। परिजनों ने मिलकर इस खास दिन को यादगार बनाया और शैली के सुखद एवं सफल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं कीं।

 

 

anil sahu
Author: anil sahu