सुने मकान से हुई लोहा चोरी –शिकायत मिलते ही पुलिस चोरो को सरगर्मी से पड़ताल कर रही है

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूने घर का ताला तोड़कर 1 क्विंटल सरिया चोरी, किडनी मरीज के घर को बनाया निशाना, पुलिस से कार्रवाई की मांग

रामानुजनगर थाना क्षेत्र से दो किलोमीटर की महज दूरी मे स्थित ग्राम पिवरी में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने पिवरी नाला के पास स्थित एक सूने मकान का दरवाजा तोड़कर करीब 1 क्विंटल निर्माण सामग्री (रिंग बांधने के लिए काटकर रखी गई छड़ चुरा ली।

पीड़ित दिपकुमार सोनवानी, ग्राम पिवरी, पोस्ट तिवरागुड़ी निवासी ने थाना प्रभारी रामानुजनगर को लिखित आवेदन देकर शिकायत की है।

आवेदक ने बताया कि उसका भाई किडनी रोग से पीड़ित है और अंबिकापुर अस्पताल में उसका नियमित डायलिसिस होता है। इस कारण वह वर्तमान में पुराने घर में रह रहा है। नये घर में निर्माण का सामान रखा था। परिवार के सदस्य कभी-कभी वहां आते-जाते रहते हैं।

21 अक्टूबर 2026 बुधवार को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी 22 अक्टूबर गुरुवार को तब हुई जब उनके पिता धान की फसल देखने खेत की ओर गए तो घर का दरवाजा टूटा देखा।

पीड़ित के अनुसार यह पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व भी उसी मकान से मोटर पंप चोरी हो चुका है और सोलर प्लेट भी तोड़ दी गई थी। लगातार चोरी से किडनी पीड़ित भाई को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है।

पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan