प्रेमनगर मे आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों होगा विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास —जिला प्रशासन ने की तैयारी पूरी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रेमनगर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों होगा विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, जिला प्रशासन ने की तैयारी पूरी

प्रेमनगर, सूरजपुर। नगर पंचायत प्रेमनगर में विकास की नई सौगात मिलने जा रही है। जिला प्रशासन सूरजपुर के तत्वाधान में दिनांक 28 अक्टूबर 2026, दिन मंगलवार, समय प्रातः 11 बजे, स्थान- मिडिल स्कूल ग्राउंड, तहसील के पास, नगर पंचायत प्रेमनगर में विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास एवं आमसभा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा प्रभारी मंत्री जिला सूरजपुर माननीय श्री दयाल दास बघेल करेंगे।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मान. श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग – मान. श्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मान. श्री राजेश अग्रवाल, मंत्री, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग – मान. श्री चिन्तामणि महाराज, सांसद, सरगुजा लोकसभा – मान. श्री रामसेवक पैकरा, अध्यक्ष, छ.ग. राज्य वन विकास निगम 

 मान. श्री भूलन सिंह मरावी, विधायक, प्रेमनगर

मान. श्रीमती शकुंतला पोर्ते, विधायक, प्रतापपुर – मान. श्रीमती चन्द्रमणि पैकरा, अध्यक्ष, जिला पंचायत सूरजपुर

विशिष्ट अतिथि के रूप में- श्रीमती सुखमनिया जगत 

 अध्यक्ष, नगर पंचायत प्रेमनगर 

 श्री फुलेस्वर प्रसाद सिरदार अध्यक्ष, जनपद पंचायत प्रेमनगर श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सूरजपुर श्रीमती स्वाति सिंह अध्यक्ष, जनपद पंचायत सूरजपुर – श्रीमती निर्मला यादव – अध्यक्ष, नगर पंचायत बिश्रामपुर श्री गुलाब सिंह पुड़ूप अध्यक्ष, जनपद पंचायत रामानुजनगर- श्री रितेश जायसवाल अध्यक्ष, नगर पंचायत शिवनंदनपु- श्रीमती सुखमनिया सिंह – अध्यक्ष, जनपद पंचायत प्रतापपुर- श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े – अध्यक्ष, नगर पंचायत भटगांव श्रीमती सुलोचनी पैकरा अध्यक्ष, जनपद पंचायत भैयाथान- श्री पूरन राम राजवाड़े – अध्यक्ष, जनपद पंचायत जरही- श्रीमती मानती सिंह – अध्यक्ष, नगर पंचायत प्रतापपुर – श्रीमती इंद्रमणि पैकरा – अध्यक्ष, जनपद पंचायत ओड़गी

के साथ ही समस्त जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, नगर पालिका व नगर पंचायतों के पार्षदगण की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

जिला प्रशासन ने समस्त नागरिकों से उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई