
नशे के सौदागरों पर शिकंजा, प्रशासन ने दी दो टूक चेतावनी- सुधर जाओ वरना कुर्क होगी संपत्ति
रामानुजनगर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने अब सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। नशे के सौदागरों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा गया है कि इस अवैध धंधे से तत्काल दूरी बना लें, अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रामानुजनगर में आयोजित विशेष बैठक के दौरान अधिकारियों ने चिंता जताई कि आज 12 से 25 वर्ष के युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे कई परिवार बिखर रहे हैं।
नशे की गिरफ्त में युवा, समाज के भविष्य पर संकट
अधिकारियों ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को बर्बाद नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार की खुशियां छीन लेता है। नशे की लत के कारण चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि, गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं और एचआईवी संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। कई लोगों की असमय मौत भी हो चुकी है।
shRajHकारोबार छोड़ें, अन्यथा होगी कठोर कार्रवाईबैठक में एसडीएम सुनील अग्रवाल, एसडीओपी बर्नार्ड कुजूर, थाना प्रभारी रमेश पटेल, बीएमओ प्रियंका शर्मा और उपनिरीक्षक विराट वीसी ने नशे के कारोबार में लिप्त लोगों को समझाइश के साथ सख्त हिदायत दी। कहा गया कि इस अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।eshमेडिकल स्टोर संचालकों को भी हिदायतप्रशासन ने क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिया है कि बिना डॉक्टर की पर्ची के सिरिंज-नीडल की बिक्री न करें। सभी दुकानों के सामने इस संबंध में आदेश चस्पा करने को कहा गया है ताकि इंजेक्शन के दुरुपयोग पर रोक लग सके।erअधिकारियोंsher ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि नशे के कारोबार या सेवन से जुड़ी सूचना प्रशासन को दें और नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग करें, इस अवसर पर जनपद सदस्य शमशेर खान,मिंटू राजेश एवं वरिष्ठ ग्रामीण मौजूद रहे l



