
CG आजतक न्यूज
ब्यूरोचीफ अंबिकापुर
आशिक खान
अम्बिकापुर 4 मार्च 2023
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा की द्वितीय प्रश्न पत्र अंग्रेजी 4 मार्च को शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। हाई स्कूल परीक्षा के लिए जिले में 72 केंद्र बनाए गए है।
जिला प्रशासन द्वारा गठित उड़नदस्ता दल द्वारा परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खैरबार, कन्या शिक्षा परिसर, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सरगवां, बड़ादमाली, करजी, पड़ौली, खम्हरिया, केदमा, लहपहटरा, प्रतापगढ़, राजापुर, पेटला आदि का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। परीक्षा के दौरान नकल व अनैतिक कार्य के कोई प्रकरण नहीं पाया गया।
Author: Aashiq khan
Post Views: 159



