
सूरजपुर /ब्रेकिंग
CG आजतक न्यूज
प्रतिनिधि ओढ़गी मोहन राजवाड़े
इस बार भरोसे का बजट ऊंट के मुंह में जीरा
जैसा – यादव
छत्तीसगढ़ का निराशाजनक बजट
ओड़गी / सूरजपुर
जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ओड़गी के मीडिया प्रभारी प्रियंशु यादव ने इस बार के छत्तीसगढ़ के भरोसे के बजट को काफ़ी निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इस बार का बजट ऊंट के मुंह में जीरा जैसा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने इस भरोसे के बजट में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं व हर वर्ग को ठगने का काम किए हैं,
छः लाख तक की आय प्राप्त करने वाले परिवार को गरीबी रेखा के नीचे माना जाता था।
परंतु बेरोजगारी भत्ता ज्यादा लोगों को ना देने देना पड़े इसलिए भूपेश बघेल सरकार ने ढाई लाख रुपए तक के आय वाले परिवार के बेरोजगार युवाओं को ही बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर रही है।
जो युवाओं के साथ सरासर धोखा है कांग्रेसियों ने हाथ में गंगाजल लेकर जो जो कसमें खाई थी, उसे आज तक पूरा नहीं किए हैं।
आज तक भूपेश बघेल की सरकार ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं करा सकी है। कांग्रेस शासन 2018 के आम चुनाव में अपने जनघोषणा पत्र में गंगाजल की सौगंध खाकर जनता से शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आई थी, परन्तु वह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ
. आज प्रदेश के
16 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास से प्रदेश की गरीब जनता वंचित है ।यह ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा छः आठ महीने में चुनाव है बाकी जनता अर्श से फर्श में लाना भी जानती है।



