मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध अस्पताल का नाम माता राजमोहनी देवी के नाम से करने प्रस्ताव पारित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज

ब्योरोचीफ सरगुजा आशिक  खान

 

मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध अस्पताल का नाम माता राजमोहनी देवी के नाम से करने प्रस्ताव पारित

अम्बिकापुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर सम्बद्ध चिकित्सालय का नाम माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय किये जाने का प्रस्ताव जिला स्तरीय समिति द्वारा पारित किया गया।

इस संबंध में शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के सदस्य श्री लक्ष्मी गुप्ता, मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री इरफान सिद्दीकी शामिल हुए।

 बैठक में कलेक्टर सरगुजा एवं सदस्य संयोजक जिला स्तरीय समिति द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर से संबद्ध नवनिर्मित अस्पताल का नाम माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय अम्बिकापुर किये जाने हेतु प्रस्ताव रखा गया।

जिला स्तरीय समिति के सदस्यों द्वारा आवश्यक चर्चा एवं विचार-विमर्श उपरांत राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर से संबद्ध नवनिर्मित अस्पताल का नाम माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय “ अम्बिकापुर नाम करने हेतु प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan