नगर निगम में विभिन्न विकास कार्य हेतु 20 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज

ब्यूरोचीफ सरगुजा आशिक खान

50 स्मार्ट हेल्थ कियोस्क भी बनेंगे

 

अम्बिकापुर

नगर निगम अम्बिकापुर में विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति का आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

 स्वीकृत राशि में से सड़कों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 10 करोड़ रूपए, गांधी स्टेडियम के उन्नयन के लिए 3 करोड़ रूपए तथा पीजी कॉलेज ग्राउंड में जरूरी मूलभूत नागरिक सुविधाओं के विकास एवं उन्नयन के लिए एक करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तर्ज पर ’अर्बन कॉटेज एण्ड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क’ विकसित करने के लिए 2 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी की गई है।

इसके साथ ही मार्केट एरिया में सीसीटीवी, आधुनिक शौचालयों का निर्माण और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।

बनेंगे 50 स्मार्ट हेल्थ कियोस्क- नगर निगम में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 50 स्मार्ट हेल्थ कियोस्क बनाए जाएंगे, इसके लिए 6 लाख रूपए प्रति स्मार्ट हेल्थ कियोस्क के मान से 3 करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति की गई है। समार्ट हेल्थ कियोस्क में नागरिकों को बीपी, शुगर व ब्लड टेस्ट की निःशुल्क सुविधा मिलेगी।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan