
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरोचीफ सरगुजा
आशिक खान
अम्बिकापुर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री प्रियेश गौतम ने बताया है कि वित्तीय सेवा विभाग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायतों में जन सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है।
इसके तहत ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से वंचित हितग्राहियों को लाभ दिलाया जाएगा।
संतृप्ति अभियान माह अप्रैल से जून तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को सम्बंधित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी, बैंक सखी, एफएलसीआरपी की मदद से ग्राम पंचायतों में जन सुरक्षा की जानकारी देंगे।
साथ ही डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए अधिक स्व अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे।
Author: Aashiq khan
Post Views: 151



