अब तक 728 युवाओं ने किया बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन अम्बिकापुर ब्लॉक से सर्वाधिक 190 आवेदन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज़

ब्यूरोचीफ सरगुजा अंबिकापुर

आशिक  खान

 

अम्बिकापुर  बेरोजगारी भत्ता के लिए अब तक जिले के 728 शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने बेरोजगारी भत्ता में लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।

इसमें सर्वाधिक 190 आवेदन अम्बिकापुर विकासखण्ड के हैं। अब तक 76 आवेदकों को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर जनपद से 190, सीतापुर 113, नगर निगम अम्बिकापुर 104, लखनपुर 83, बतौली 68, लुण्ड्रा व उदयपुर से 53-53, नगर पंचायत सीतापुर व लखनपुर से 19 आवेदन मिले हैं।

ज्ञातव्य है कि कलेक्टर  कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं सत्यापन की व्यवस्था की गई है।

करीब 119 सत्यापन केंद्र बनाए गए है जहाँ बेरोजगारी भत्ता के लिए निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है।

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan