
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरोचीफ सरगुजा अंबिकापुर
आशिक खान
अंबिकापुर विधायक के द्वारा बैंक कर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले मे सरगुजा संभाग के पांच जिले के तीस बैंक शाखाओ मे ताला लटकने से किसानों की परेशानी प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं l विदित हों की रामानुजगंज सहकारी बैंक कर्मचारियों के साथ विधायक विरस्पति सिंह ने दो बैंक कर्मचारियों को थप्पड़ मारा था, सामूहिक स्थल मे मारपीट तथा सीसी टीवी फुटेज की वायरल खबर से नराज जिला सहकारीकेंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ के आह्वान पर समुचा पांच जिले के कर्मचारी अवकाश पर चले गए हैं, जिससे किसान वर्ग के लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हों रही है, विदित हों की बैंक बंद होने से एक से डेढ़ करोड़ से अधिक का व्यवसाय प्रभावित होने की संभावना व्यक्त किया जा रहा है, वहीं तत्कालिक राजीव गांधी ग्रामीण न्याय योजना तथा धान बोनस की राशि भी खाते मे पहुंचने के बाद किसानों की भीड़ बढ़ते जा रही थी किन्तु मारपीट के घटना कर्म के बाद से किसान लगातार बैंको के चककर लगाकर मायूस होकर वापस घर लौट रहे हैं,l सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला केंद्रीय बैंक कर्मचारियों के समर्थन पर अपैक्स बैंक एक्लैइज आफिसर्स यूनियन ने भी अब अपना समर्थन दे दिया है, जिससे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मियों द्वारा विज्ञप्ति जारी करते हुए अवगत कराया गया हैं की 09 अप्रैल को कर्मचारी यूनियन के साथ आवश्यक बैठक आयोजित कर आगामी कार्यकर्म की रूप रेखा तय की जायेगी,, इस संबंध मे सूरजपुर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा की विधायक जी द्वारा बैंक कर्मियों के साथ मारपीट करना अशोभनीय कृत्य हैं, ऐसी घटना की मै निंदा करता हूं, उन्होंने कहा सरकार को यथा शीघ्रबैंक कर्मचारियो के साथ हुई इस घटना मे दोषी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बैंक का संचालन करना आवश्यक होगा जिससे किसानो को समय पर उनका राशि मिल सके l लगातार



