
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरोचीफ सरगुजा अंबिकापुर
आशिक खान
बलरामपुर ब्रेकिंग
बैंक कर्मचारियों से मारपीट मामले में आया नया मोड़,
बैंक कर्मचारी और विधायक के बीच हुआ आपसी समझौता,
मामले में दोनों तरफ से नहीं की जाएगी कोई कार्यवाही,
विधायक ने कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर मामला को किया खत्म,
घटना को लेकर विधायक और कर्मचारियों ने जताया अफसोस,
कर्मचारियों और विधायक के बीच अच्छे संबंध में हुआ मामला खत्म l
अंबिकापुर रामानुजगंज विधायक द्वारा बैंक कर्मियों से मारपीट का मामला परवान चढ़ने के बाद आज पूरी तरह धारासायी हों गया l
विदित हों की विधायक विरिस्पति सिंह को रामानुजगज के सहकारी केंद्रीय बैंक केसीयर और चौकीदार की शिकायत मिलते ही वे बैंक परिषर पहुंच वस्तु स्तिथि का जायजा लिया
जिससे किसानो की शिकायत सत्यता पाए जाने पर बैंक कर्मियों को दो दो थपपड़ जड़ दिया था
, तथा मारपीट का वीडियो सीसी टीवी फुटेज मे से निकाल कर किसी ने वायरल कर दिया था
, खबर को सुनते ही संभाग के पांच जिलों के कर्मचारी यूनियन द्वारा 30 शाखा मे ताला बंद कर अवकाश मे चले थे, तथा विधायक की विरूद्ध कार्यवाही मांग किया जा रहा था लगातार तीन दिन बैंक बंद होने से संभाग भर के किसान काफी परेशान हों गए
जिन्हे बैंक से खाली हाथ लौटना पड़ा था
बैंक बंद होने के कारण लगभग एक से डेढ़ करोड़ के नुक्सान का आकलन भी लगाया जा रहा है , इसी बिच और कई बैंक भी सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मियों को समर्थन देकर कार्यवाही की मांग कर रहे थे किन्तु आज यह मामला पूरी तरह उल्टा हों गया बैंक कर्मीयों व विधायक के बिच मे आपसी समझौता हों गया हैं,, विधायक ने बैंक कर्मियों को अपने उन्ही हाथों से मिठाई खिलाकर अपनी संवेदना प्रकट किया
जिस हाथों से थप्पड़ रसीद किया था l
जिससे अब बैंक कर्मी और विधायक वृस्पति सिंह के बिच अच्छी संबंध स्थापित हों चूका हैं मामले मे अब दोनों पक्ष कार्यवाही नहीं चाहता हैं l विधायक और बैंक कर्मी समझौते बाद अब बैंक नियमित खुलेगा जिससे किसानों को लेन देन मे राहत मिलेगी l



