
अम्बिकापुर
खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने सोमवार को बतौली जनपद अंतर्गत भटको-करदना सड़क के विधि विधान से पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया।
6 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पीएमजीएसवाय द्वारा 16 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
खाद्य मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सडक निर्माण से आवागमन सुगम होने के साथ ही विकास को भी गति मिलेगी।
हमारी सरकार सड़क, पानी, बिजली जैसे बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रही है। कला-संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में भी अनेक आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या कही न हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को हमेशा सतर्क व तत्पर रहने कहा।
इस अवसर पर स्थानीय जन प्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें l

Author: Aashiq khan
Post Views: 288



