
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरोचीफ अंबिकापुर
आशिक खान

अब तक कुल 624 मरीजों को उच्च चिकित्सा के लिए किया गया रेफर
अम्बिकापुर
राज्य प्रवर्तित योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का क्रियान्वयन, नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर क्षेत्रान्तर्गत माह नवम्बर 2020 से किया जा रहा है।
इस योजना में नगर निगम क्षेत्र में 04 इकाई मोबाईल मेडिकल यूनिट (एम.एम.यू.) का संचालन किया जा रहा है।
योजना के आरंभ से अब तक कुल 2 हजार 715 कैम्प आयोजित किए गए हैं जिसमें कुल 2 लाख 3 हजार 298 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं।
कुल 1 लाख 49 हजार 140 मरीजों को निःशुल्क दवा वितरित की गई है तथा कुल 42 हजार 624 मरीज़ों का लैब टेस्ट हुआ है। अब तक कुल 624 मरीजों को रेफर किया जा चुका है।
प्रत्येक एम.एम.यू. में 01 डॉक्टर (एम.बी.बी.एस.) 01 नर्स, 01 लैब टेक्नीशियन, 01 फार्मासिस्ट एवं एक वाहन चालक उपलब्ध है।
एम.एम.यू. में कुल 41 प्रकार के लैब टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है. जिसमें से 29 प्रकार के लैब टेस्ट एम.एम.यू में ही किए जाते हैं तथा शेष 12 प्रकार के टेस्ट कंपनी (सर्विस प्रोवाइडर) द्वारा अन्यत्र लैब से कराकर उपलब्ध कराया जाता है। एम.एम.यू. में 170 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है।
योजना के दूसरे चरण में नगर पंचायत लखनपुर एवं नगर पंचायत सीतापुर में 01 अप्रैल 2022 से उक्त योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसमें 01 इकाई एम.एम.यू. का संचालन किया जा रहा है।
उक्त दोनों नगर पंचायत में कुल 289 कैम्प आयोजित किए गए हैं जिसमें कुल 19 हजार 507 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं।
कुल 15 हजार 485 मरीज़ों को निःशुल्क दवा वितरित की गई है तथा कुल 2 हजार 894 मरीजों का लैब टेस्ट हुआ है।
अब तक कुल रुपये 74.26 लाख की दवा मरीज़ों को वितरित की गई है। एम.एम.यू. के कैम्प का समय प्रातः 08ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे है। एम.एम.यू. में प्राथमिक उपचार का लाभ प्राप्त होता है एवं गंभीर बीमारी होने पर मरीज को जिला चिकित्सालय रेफर किया जाता है।
अबतक कुल 624 मरीजों को रेफर किया जा चुका है। गुदड़ी चौक एवं कलाकेन्द्र मैदान के पास कैम्प लगाने से गांव से आने वाले मजदूरों को भी लाभ प्राप्त हो रहा है।
एम.एम.यू. में आए सभी मरीज़ों का रिकॉर्ड कंपनी (सर्विस प्रोवाइडर) द्वारा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के पोर्टल में एण्ट्री किया जाता है।
इस योजना के माध्यम से निगम के समस्त 48 वार्डों के स्लम क्षेत्र में कैम्प लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही वृद्धा आश्रम, बाल सम्प्रेषण गृह, घरौंदा आश्रम गृह में भी कैम्प लगाकर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।



