
CG आजतक न्यूज़
प्रतिनिधि देवनगर श्रीनगर
कुंजलाल राजवाड़े 
देवनगर रामानुजनगर
विकासखंड के ग्राम पंचायत पंडरी स्थित डगमलिया नदी मे निर्माण धीन स्टाप डेम का निर्माण हुए एक दशक पुरे होने को है लेकिन स्टाप डेम निर्माण वर्ष ही विमवाल को पानी की तेज रफ्तार बहाकर ले गया, ग्रामीणों ने आरोप लगा बताया की स्टाप डेम मे प्राकलन के विपरीत कार्य कराने के कारण वीम वाल बह चूका है कार्य को इतना घटिया स्तर से निर्माण करा दिया की एक बरसात भी झेल नहीं पाया कई शिकायत किया गया लेकिन शिकायत रद्दी की ठोकरी तक सिमित रह गया, बनने के बाद आजतक स्टापडेम का पानी नहीं रुक पाया जिस उद्देश्य से प्रसासन से स्वीकृति दिया था की किसानों को लाभ मिलेगा लेकिन लाखों खर्च के बाद भी आलम जस की तस बना हुआ हैं एक बून्द पानी नहीं रुकता हैं अभी मवेशी जीव जंतुओ पशु पक्षीयों तक को पानी के लिए हाहा कार होना पड़ रहा हैं जबकि किसानों को रवि फ़सल के लिए नदी मे बोर कराकर तथा पम्प लगाकर खेती करना अनिवार्य हो चूका हैं,, उल्लेखनीय हैं की पंडरी के स्टापडेम निर्माण को यथा शीघ्र जीर्णोद्धार कराकर जलभराव कराने की मांग जिला प्रसासन से किया है ll




