डीएवी पब्लिक स्कूल मे महात्मा हंसराज जयंती धूमधाम से मनाया गया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज़

प्रतिनिधि बिहारपुर भैयाथान

अंशु पाण्डेय 

 

 

महात्मा हंसराज ने अपना जीवन शिक्षा और समाज सुधारक के लिए अर्पित कर दिए 

 

माता-पिता संस्था शहर और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दिए ।

 

ओड़गी सूरजपुर 

डीएवी पब्लिक स्कूल कालामांजन में आज महात्मा हंसराज का जयंती मनाया गया। इस दौरान स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उसमें स्कूल के बच्चों ने भाषण, भजन आदि प्रस्तुत कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला स्कूल में हवन भी करवाया गया,

जिसमें स्कूल के प्रिसिपल धनंजय सिंह के द्वारा अध्यापकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया सभी ने मिलकर विश्व शांति और सबकी खुशहाली की कामना की।

स्कूल के प्रिसिपल श्री सिंह ने सभी को महात्मा हंसराज जी के जयंती के बारे में बताते हुए महात्मा हंसराज जी एक ऐसे महान पुरुष थे

, जिन्होंने अपना सारा जीवन शिक्षा और समाज सुधार के कार्यो के लिए अर्पित कर दिया। बड़ी से बड़ी बाधा उन्हें पथ से गिरा नहीं सकी।

आज से लगभग 140 वर्ष पहले उन्होंने जो डीएवी संस्था के रूप में एक नन्हा पौधा लगाया था वह अब वट वृक्ष के रूप में अपनी देश विदेश में अपनी शाखाओं को फैलाता हुआ शिक्षा का प्रसार कर रहा है।

इस दौरान उनकी ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला गया। उसमें स्कूल के बच्चों ने भाषण, भजन आदि प्रस्तुत कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी विद्यार्थियों को महात्मा हंसराज जी के बताए मार्ग पर चलकर जीवन में सफलता प्राप्त कर अमने माता-पिता, संस्था, शहर और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan