जवाहर नवोदय चयन परीक्षा मे सामूहिक नकल प्रतिबंध कराने की शिकायत पालकों ने कलेक्टर से किया है

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

CG  आजतक  न्यूज़ 

ब्यूरोचीफ अंबिकापुर सरगुजा

आशिक  खान 

 

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय मे कक्षा छटवी प्रवेश परीक्षा मे नकल रोकने उचित पहल किये जाने से योग्य परीक्षार्थियों व प्रतिभा शाली छात्रों का चयन हो सके,

, विदित हो की सूरजपुर  जिले के जवाहर  नवोदय समिति द्वारा 29 अप्रेल को जिले के विभिन्न विकासखंड के हाई स्कूलों मे परीक्षा केंद्र बनाकर  चयन  परीक्षा आयोजित  किया गया है

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा शैक्ष णिक सत्र 2023″24 हेतु चयन परीक्षा आयोजित किया जा रहा है,जिले के छात्र छात्राओ द्वारा इस चयन परीक्षा की तैयारी वर्ष भर से करते रहते है,

किन्तु सामूहिक नकल कराने की वजह से प्रतिभाशाली बच्चों का चयन नहीं हो पाता है,

उक्त जवाहर नवोदय द्वारा चयन परीक्षा मे अन्य संकुल व विकास खंड के शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की मांग पालको  द्वारा किया है,

पालको ने कलेक्टर से किये शिकायत मे यह आरोप लगाया की पिछले वर्ष ओड़गी मे हुए परीक्षा मे सामूहिक नकल कराया गया था 

   जहाँ से 11 बच्चों का चयन हुआ था जो टॉप मे आये थे जो  आज भी संदेहासपद है,

परीक्षा उपरांत नकल रोकने उड़न्दस्ता टीम का गठन कर परीक्षा केंदो का निरिक्षण भी अत्यंत आवश्यक है जिससे नकल की प्रथा पर अंकुश लग सकेगा,और मेहनत कश  प्रतिभा शाली  छात्र  छात्राओ  के साथ  खिलवाड़  न किया जाए,

ज्ञात हो की जवाहर नवोदय विद्यालय मे कक्षा छटवी मे प्रवेश परीक्षा मे नकल रोकने उचित पहल किये जाने से योग्य परीक्षार्थियों व प्रतिभा शाली छात्रों का चयन हो सकेगा

अभिभावको  व पालको  ने कलेक्टर सूरजपुर को लिखित  शिकायत  करते हुए  उक्त चयन  परीक्षा शांतिपूर्ण  रूप से व्यवस्थित कराने  की मांग  किया है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan