महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने नवविवाहित वधुओं का किया जा रहा सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर

महिला मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति प्रेरित करने हेतु स्वीप कार्ययोजना के तहत बीएलओ द्वारा मतदान केन्द्रों में नवविवाहिता वधू का सम्मान किया जा रहा है तथा आवश्यकता अनुसार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को बीएलओ के माध्यम से सभी मतदान केंद्रों में उक्त आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिसके अंतर्गत मतदान केंद्र क्षेत्र में विगत 3 वर्षो में विवाहोपरांत आने वाली नवविवाहिता वधुओं की सूची तैयार की गई है।

बीएलओ द्वारा अपनी सुविधा अनुसार नवविवाहित वधुओं को मतदान केन्द्र में आमंत्रित कर चंदन और रोली का टीका लगाकर सम्मान किया जा रहा है।

नवविवाहित वधू सम्मान समारोह के तहत यदि नवविवाहित वधुओं का निवास स्थान क्षेत्र के मतदाता सूची में पंजीयन नहीं हुआ है

तो उनके पंजीयन के संबंध में मौके पर ही फार्म 6 भराया जाकर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

ऐसी नवविवाहिताएं जो कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकते उनके घर जाकर उनके पंजीयन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

समस्त नवविवाहित वधुओं के समक्ष वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से पंजीयन की प्रक्रिया का प्रदर्शन करेंगे तथा प्रत्येक निर्वाचन में भय एवं लोभ से मुक्त होकर मतदान करने हेतु प्रेरित करेंगे एवं उपस्थित समस्त नागरिकों को मतदाता शपथ दिलवायेंगे।

 

    

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई