सेवानिवृत्त कर्मियों को धन्यवाद पोर्टल से मिल रही है राहत 55 विभागों के 788 कर्मचारियों के नाम पोर्टल में हुआ दर्ज

कोरिया नीरज साहू 06 अक्टूबर को जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के अभिनव पहल ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को पेंशन सम्बंधित समस्याओं राहत देने के लिए विगत चार माह पूर्व एक नवाचार प्रयास किया गया था।
धन्यवाद पोर्टल के नाम से तैयार किए गए इस पोर्टल के माध्यम से जिले के शासकीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्त होने पर उनकी पेंशन सुविधा के लिए धन्यवाद पोर्टल का निर्माण किया गया है। पेंशन निराकरण की प्रक्रिया की निगरानी इस पोर्टल से की जायेगी।
धन्यवाद पोर्टल के द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मी एवं कार्यालय प्रमुख को त्वरित पेंशन प्रकरण निराकरण हेतु मोबाइल आधारित संदेश प्रेषित कर वांछित दस्तावेजों की जानकारी एवं पेंशन प्रकरण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया जायेगा। जिसकी निगरानी जिला प्रशासन एवं कार्यालय प्रमुख द्वारा भी वेब पोर्टल के माध्यम से की जा सकेंगी।
धन्यवाद पोर्टल के अंतर्गत पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में विगत 4 माह में जिले के 55 विभागों के 788 कर्मचारियों को पोर्टल में रजिस्टर किया गया है। विगत 4 माह में सेवानिवृत्त 29 कर्मचारियों एवं उनके कार्यालय प्रमुख को मोबाईल के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु संदेश भेजा गया।
इसके माध्यम से कार्यालय प्रमुख, संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन तथा जिला कोषालय तीन स्तरों पर की गई कार्यवाही से शासकीय सेवक को अवगत कराया गया। सेवानिवृत्त हुये 29 कर्मचारियों में से 16 कर्मचारियों का संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन अंबिकापुर द्वारा पेंशन अदायगी आदेश (पी.पी.ओ.) जारी किया गया है तथा उनमें से 10 कर्मचारियों को कोषालय द्वारा पेंशन एवं ग्रेच्युटी का भुगतान किया जा चुका है, जिसकी समीक्षा जिला कलेक्टर द्वारा लगातार की जा रही है।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया

क्या गुजरात में आप की मौजूदगी से भाजपा को फायदा मिला?
  • Add your answer