समाज के उत्थान के लिए मशीही समाज का गठन किया गया

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 

 

एक्का, सहदेव मूरूम,  मानसाय एक्का, मेश कुमार, अजित पाल मिंज।

सूरजपुर,ब्रेकिंग 

समाज के उत्थान व सर्वर्गीण विकास हेतु मसीह समाज के द्वारा विकासखण्ड़ स्तरीय का गठन किया गया।

 

उक्त गठन में प्रदेश व जिला के पदाधिकारी व समाज के प्रथम व्यक्ति के उपस्थिती में गठन किया गया।

संयुक्त मसीह सेवा समिति के बैनर तले गत शनिवार को प्रतापपुर बनखेता स्थित रोमन कैथोलिक चर्च प्रांगण में समिति का बैठक कर विकासखण्ड़ स्तरीय गठन किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से प्रतापपुर क्षेत्र के फादर, पास्टर, सेवक व मसीह भाई-बहन व विश्वासी सहित समिति के प्रदेश व सूरजपुर जिला के पदाधिकारीयो की उपस्थिती मे संयुक्त मसीह सेवा समिति विकासखण्ड प्रतापपुर का गठन किया गया।

संयुक्त मसीह सेवा समिति के ब्लॉक प्रतापपुर में सर्व सम्मलीत से अध्यक्ष पद हेतु प्रेमसागर केरकेट्टा, उपाध्यक्ष सहदेवराम मुरूम, सुफेन कौशिक, सचिव मान साय व उमेश कुमार को मनोनित किया गया।

वही कोषाध्यक्ष पद हेतु सुशांत राणा, मीडिया प्रभारी अजीत पाल मिंज को मनोनित किया गया। वही संगठन के अच्छें संचालन करने हेतु सलाहाकर के लिए फादर राजेन्द्र केरकेट्टा, पास्टर रजनीश खल्खों, पास्टर विशाल, पास्टर कलमसाय लकड़ा, डी.के. कूजुर व संपत कूजुर को मनोनित किया गया।

समीति के प्रदेशाध्यक्ष विजय दादर ने समिति के बायलॉज पर प्रकाश डालतें हुए उपस्थित मसीह भाई-बहनो को समझाया।

वही सूरजपुर जिलाध्यक्ष अजय लाल ने संगठन व समाज के उत्थान पर प्रकाश डालतें बताया कि कितनी भी विषम परिस्थिती आ जायें, समाज में हम सब को एकजुटता का परिचय देना है।

वही नवनियुक्त पदाधिकारीयों को प्रदेश सचिव सरोवर तिर्की ने संयुक्त रूप से पद गरीमा बताते हुए पद के लिए शपथ दिलाया।

नवनियुक्त गठन में प्रदेश के अध्यक्ष विजय दादर, कोषाध्यक्ष जयमसीह कूजुर, प्रदेश सचिव सरोवर तिर्की, पास्टर सुरेश एक्का, पास्टर गुरूदयाल मरावी व भाई एन्थौनी सहित सूरजपुर जिलाध्यक्ष अजय लाल, उपाध्यक्ष रार्बट लकड़ा, सचिव पास्टर सन्नीलाल रवि, सहसचिव बरनावास हसदा, पास्टर रवि देवांगन, भाई विजय देवांगन, भगवान दास सहित मसीह समाज के भारी संख्या में लोग मौजुद थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन व सहयोग पास्टर गुरूदयाल मरावी, पास्टर विशाल, उमेश कुमार व हरिवंश पैकरा का सराहनीय पहल रहा है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

क्या गुजरात में आप की मौजूदगी से भाजपा को फायदा मिला?
  • Add your answer