वृन्दावन यात्री प्रतिक्षालय खंडर मे तब्दील, उपयोग विहीन

CG  आजतक  न्यूज़

प्रतिनिधि प्रेमनगर

बुधमान  सिंह  मराबी प्रेमनगर जनपद  पंचायत स्थित  ग्राम पंचायत वृन्दावन मे एक दशक  पूर्व यात्री

प्रतीक्षा लय  भवन  का  निर्माण कराया  गया हैं किन्तु यात्री प्रतीक्षालय भवन  निर्माण बाद  भी उपयोग विहीन हों चूका  हैं यात्री प्रतीक्षालय मे किसी प्रकार   से बैठने  की व्यवस्था नहीं हैं, न आस पास  हेंडपम्प हैं इतना ही नहीं यात्री प्रतिक्षालय के आसपास  सोचलय  भवन  तक नहीं हैं,, एक दशक  हुए  इस यात्री परीक्षालय भवन  से लोगों को काफी  उम्मीद जगा  था  की कही जाते  आते  समय कुछ  समय बस का इंतजार  करना पड़ता था, तों ग्रामीण  किसी पेड़ के नीचे  बैठ कर इंतजार  करते थे  किन्तु आज भी  स्वयं दस वर्ष पहले की भाँती  इस समय भी  महिलाओं बच्चों पुरुषो  बुजुर्गो को पेंड़ के नीचे  बैठकर  बस जोहना पड़ता हैं  विदित हों की  यात्री प्रतिक्षालय मे ग्रामीणों के साथ  मूसाफिर, यात्रीयों, राहगीरो, सहित  समस्त आने  जाने  वालो  को भी दिक्क़ते होती हैं, वहीं बरसात  और गर्मी के दिनों मे राहत  के लिए  बनाया  गया यात्री प्रतिक्षालय भवन मे साफ सफाई, रंग  रोगन, पेयजल, सोचलय  सहित  विधुति करण नहीं कराया  गया है,, पंचायत के उदासीनता  के कारण  यात्री प्रतीक्षालय खंडर  बन चुका  हैं,, उल्लेखनीय हैं की वृन्दावन  सहित  अन्य पंचायत के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से यथा  शीघ्र यात्री प्रतीक्षा  भवन  का जीर्णोद्धार कराकर संचालित  करने गुहार  लगाई  हैं,, इस संबंध मे प्रेमनगर सीईओ निलेश सोनी ने  फोन रिसिब तों किया लेकिन उत्तर देने हेतु दस मिनट का समय लेने बाद  फोन कट कर दिया, और दुबारा  फोन उठाना  भी  मुनासीब  नहीं समझा गया lll


Aashiq khan
Author: Aashiq khan

क्या गुजरात में आप की मौजूदगी से भाजपा को फायदा मिला?
  • Add your answer