SI में चयनित होने पर राहुल गौतम सूरजपुर नगर के महुआपारा में जोरदार स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर । नगर के नावापारा में रहने वाले और जिला चिकित्सालय सूरजपुर में सेवा दे रहे श्री वीरेन्द्र गौतम जी के छोटे पुत्र श्री राहुल गौतम जी का यस आई (SI)के पद पर चयनित होने पर पूरे जिले में खुशी का लहर है इसी उपलक्ष्य में उनके पुराने निवास स्थान महुआपारा जहां उनके पूरा बचपन बिता है और उनके बड़े भाई जो जिला चिकित्सालय में सेवा दे रहे हैं डॉक्टर श्री रजनीश गौतम जी और श्री राहुल गौतम का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था कार्यक्रम की शुरुआत मां समलाई देवी के आर्शीवाद से प्रारंभ किया। आतिशबाजी के साथ कर बारी बारी से लोगों ने माल्यार्पण कर और पुष्प गुच्छ और मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। मोहल्ले के सभी ने लोगों दोनों भाइयों को ढेर सारा प्यार और स्नेह और आशीर्वाद दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कन्हैया दास ने बताया की उनकी बचपन की शुरुआत महुआपारा में लोगों के साथ पढ़ाई, खेल कूद कर किया और आज देश के संवैधानिक पद पर चयनित होने पर महुआपारा को गौरवआंतित किया। श्री राहुल गौतम जी ने कहा की अगर मनुष्य ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं है डॉक्टर श्री रजनीश गौतम जी ने अपने भाई के उपलब्धि को कहा की अपने जीवन में एक निश्चित लक्ष्य रखो तो पूरे लोग उसे उस मुकाम तक पहुंचाने में लग जाते हैं उन्होंने इस आयोजन के लिए मोहल्ला वासियों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में राकेश देवांगन, कन्हैया दास, पोसवंत साहू, विशाल दास, सूरज साहू, राहुल साहू,सोनू सिंह, सन्तोष देवांगन, ओम प्रकाश देवांगन, कमलेश सिंह, सूरज देवांगन, भोले देवांगन, संतोष देवांगन, आलोक सिंह, योगेश देवांगन, अनिल देवांगन जी का विशेष सहयोग रहा।

anil sahu
Author: anil sahu