ऋण हेतु आवेदन किये आवेदकों का साक्षात्कार 23 अगस्त को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

कोरिया नीरज साहू

कोरिया_जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरिया के महाप्रबंधक ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना वर्ष 2023-24 के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति से अनुमोदन उपरांत बैंक शाखाओं को अग्रेषित किया जाना है। उन्होनें बताया कि योजनांतर्गत ऋण हेतु आवेदन किये आवेदकों का साक्षात्कार जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति के समक्ष 23 अगस्त समय दोपहर 3.00 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लिया जाएगा। आवेदक उक्त तिथि व स्थान पर साक्षात्कार हेतु अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया