
अम्बिकापुर, ब्यूरो
जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति के सहायक आयुक्त एवं सचिव ने बताया कि जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में लेटरल एण्ट्री के माध्यम से कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 11वीं के रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 9 जुलाई 2023 को जिला स्तर पर आयोजित की गई थी।
चयन परीक्षा उपरांत मेरिट या चयन सूची जारी कर दी गई है, उक्त सूची कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग एवं सर्व एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते हैं।
Author: Aashiq khan
Post Views: 126






