जन अधिकार समाजिक कल्याण संघ ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौपा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन सौपा

 

रेल, सड़क, कर्मचारी हित एवं जनसमस्याओं को लेकर उठाई प्रदेश की आवाज़

 

रायपुर, 27 जुलाई 

जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका सिंह  के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष *डॉ. रमन सिंह  से सौजन्य भेंट कर प्रदेश के विकास, कर्मचारी हित एवं जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान संघ की ओर से प्रदेश की प्रमुख समस्याओं एवं जनहित से जुड़े 10 सूत्रीय ज्ञापन  उन्हें सौंपा गया तथा शीघ्र निराकरण की मांग की गई।

ज्ञापन में दंतेवाड़ा में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण, कोरापुट–जगदलपुर रेल लाइन का विस्तार, अंबिकापुर–बरवाडीह रेल परियोजना को गति देने, जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत, वर्षों से बंद मार्गों को पुनः प्रारंभ करने, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते एवं एरियर का भुगतान, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण तथा प्रदेशवासियों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण जनहित के विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे।

प्रदेश अध्यक्ष  चंद्रिका सिंह ने कहा कि संगठन हमेशा जनता, किसानों, कर्मचारियों, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों के हितों की आवाज़ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से शासन तक पहुंचाता रहा है।

उन्होंने कहा कि ज्ञापन में शामिल मांगें प्रदेश के लाखों नागरिकों के हितों से जुड़ी हैं और इनके निराकरण से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विषयों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है,

उन्होंने कहा कि जनहित एवं विकास से जुड़े विषयों पर आवश्यक स्तर पर विचार किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इनमें दंतेवाड़ा  से कृष्ण कुमार साहू, एम.एल. सिन्हा एवं दीपक आदिले; जगदलपुर  से अनंत महतो, विनय मंडल, श्रीमती सुनीता सोरी, फूलमणि नाग, पद्मनाथ ठाकुर, शिवा स्वर्णकार, बलराम कश्यप एवं साव; कोंडागांव  से चमनलाल वर्मा; नारायणपुर  से        श्री राजेश माने, श्रीमती सत्यशील मेश्राम, श्रीमती हेमलता नेताम एवं श्रीमती जैन; कांकेर से राजेंद्र पांडेय; रायपुर से जाहिद अहमद खान, श्रीमती के. ठाकुर एवं श्रीमती कमला ध्रुव; सूरजपुर से श्री सुशील कुमार टोप्पो, रामदुलार सिंह, श्रीमती शकुंतला सिंह, श्रीमती किरण यादव एवं श्री राजेश साहू; कोरबा  से श्री श्रीराम पोर्ते; बालोद  से श्री टी.आर. साहू, अजय बघेल एवं दीपक साहू; दुर्ग  से अमियो चटर्जी एवं सुदामा ठाकुर तथा  गरियाबंद सहित प्रदेश के अन्य जिलों से आए पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

अंत में जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि शासन प्रदेशहित, कर्मचारी हित एवं जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आम जनता को राहत प्रदान करने का प्रयास किये जाने का आश्वाशन प्राप्त हुआ है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan