छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा के जिला प्रवास के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा के जिला प्रवास के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

अम्बिकापुर ब्यूरो 

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा एवं अन्य अधिकारियों सहित 27 अगस्त 2023 तक सरगुजा के प्रवास पर रहेंगे।

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने उक्त प्रवास के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

मुख्य न्यायाधीश के अम्बिकापुर भ्रमण एवं स्थानीय सर्किट हाउस हेतु एसडीएम श्रीमती पूजा बंसल को नोडल अधिकारी बनाया गया।

तहसीलदार अम्बिकापुर श्री उमेशवर सिंह बाज को अम्बिकापुर भ्रमण का दायित्व एवं नायब तहसीलदार श्री कमलेश कुमार मिरी को सर्किट हाउस का दायित्व दिया गया है।

मैनपाट क्षेत्र अंतर्गत भ्रमण के साथ वन विश्राम गृह हेतु एसडीएम सीतापुर श्री रवि राही को नोडल अधिकारी एवं तहसीलदार मैनपाट श्री राम राज सिंह को दायित्व सौंपा गया है।

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan