रामानुजनगर पुलिस का सुरक्षा जागरूकता अभियान –जवेलरों को दिए कड़े निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो 

oplus_2
oplus_2

रामानुजनगर में पुलिस का सुरक्षा जागरूकता अभियान, ज्वेलरों को दिए कड़े निर्देश

रामानुजनगर नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में आज थाना प्रभारी रमेश पटेल ने पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजार में संचालित चार बड़ी ज्वेलरी दुकानों का सघन निरीक्षण किया।

थाना प्रभारी ने दुकान संचालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सभी संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और लॉकर को 24 घंटे चालू और सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैमरों की फुटेज कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखना अनिवार्य है।

थाना प्रभारी पटेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सुरक्षा ही सर्वोपरि है। कोई भी ज्वेलर बिना बिल के सोने-चांदी की खरीदी-बिक्री न करे। अगर कोई व्यक्ति बिना बिल के जेवर बेचने आता है तो उसकी जांच-परख कर ही लें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। चोरी के माल की खरीद में संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल 112 या थाना में संपर्क करें।

इस निरीक्षण अभियान के दौरान उप निरीक्षक विराट विशि, बिसुंदेव पैकरा, रामजतन सिंह, नितेश शर्मा सहित पूरा पुलिस बल मौजूद रहा।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan