डॉ भीमराव अम्बेडकर पब्लिक स्कूल मे तिंरगा को दी गई सलामी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
oplus_2
oplus_2

अंबिकापुर ब्यूरो

 

डॉ भीमराव अम्बेडकर पब्लिक स्कूल मे ध्वजा रोहण धूमधाम से मनाया गया,

 

विदित हो की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी इंग्लिश मीडियम डॉ भीमराव पब्लिक स्कूल मे 77.वीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा को सलामी दी गई,

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार आशिक खान विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि लालकेश्वर सिंह के गरमामयी उपस्तिथि मे सम्पन्न हुआ,

कार्यक्रम से पूर्व भारत माता, महात्मा गांधी व संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के छाया चित्र पर मालयार्पण व तिलक चंदन लगा किया गया,

, निर्धारित कार्यक्रम के तहत अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व बैच लगाकर किया गया,

वही मुख्य अतिथि व शिक्षा समिति के अध्यक्ष आशिक खान ने सम्बोधित करते हुए सबसे पहले नन्हे बच्चों को आशीर्वाद देते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई शुभकामनायें दी, तथा सभी परिजनों को भी दिया, तथा कहा की बच्चे देश के भविष्य है, आप बच्चों को नियमित स्कूल भेजें, बच्चे पढ़ लिखकर नेक और अच्छे इंसान बनेंगे, कहा आधी रोटी खाओ पर बच्चों को पढ़ाना न छुड़ाएँ,

विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि लाल केश्वर सिंह ने भी बच्चों परिजनों एवं शिक्षको को समान्जस बनाकर कार्य करने की बात, कहा, जिससे बच्चों की पढ़ाई अच्छी हो, तथा नियमित विद्यालय भेजनें हेतु प्रेरित किया,

कार्यक्रम उपारान्त विद्यालय की प्रिंसिपल सावित्री सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की,

 

आज गणतंत्र दिवस पर नन्हे बच्चों को भारत माता, महात्मा गांधी, भीम राव अम्बेडकर की वेश भूषा के साथ मंच पर विराज मान किया गया था,जिससे देखने की भीड़ उमड़ पड़ी थीं,

कार्यक्रम उपरान्त उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वालों को पुरुषकार प्रदान व ट्राफी दिया गया, वही सभी को अंत मे मिस्ठान का वितरण किया गया,

इस अवसर पर विर्जेश गिरी, नितीश केवन्ट, गोपाल सिंह, शेख महमूद, शरीफ, शफीक, मुबारक, असलम, अम्बिकेश्वर, रणजीत, इस्माईल, रिजवान, सहित सैकड़ो ग्रामीण जन व स्कूल की सभी शिक्षिका मौजूद रही, l

 

नन्हें बच्चों की जयकारा से गुंजा स्कूल परिषर l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan