निर्वाचन कार्यालय में सहायक ग्रेड 03 के संविदा पदों पर भर्ती

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा संविदा सहायक ग्रेड 03 के 05 पद एवं कलेक्टर दर पर भृत्य के 5 पदों हेतु प्राप्त दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात् मेरिट सूची प्रकाशित की गई थी।

मेरिट सूची पर 1 जुलाई 2023 तक दावा-आपत्ति आहूत किया गया था। जिसके पश्चात सहायक ग्रेड 03 के पदों हेतु 01 रिक्त पद के विरूद्ध 10 अभ्यर्थी का हिन्दी टायपिंग की डिप्रेशन गति की कौशल परीक्षा हेतु शार्ट लिस्टेड सूची तैयार कर अनुमोदन किया गया।

कौशल परीक्षा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 10 जुलाई 2023 को समय 11ः00 बजे आयोजित की गई है।

शार्ट लिस्टेड सूची जिले के वेबसाइट https://surguja.gov.in अपलोड कर दी गई है सूची देखने एवं अधिक जानकारी के लिए अवलोकन कर सकते हैं।

इसी प्रकार भृत्य के 5 पदों हेतु वर्गवार रिक्त पद व मेरिट के आधार पर चयन सूची जारी की गई है।

मुख्य सूची में चयनित अभ्यर्थी के कार्यभार निर्धारित समय में ग्रहण नहीं किए जाने पर उसी वर्ग के प्रतीक्षा सूची से संबंधित रिक्तियां भरी जाएगी।

कार्यभार ग्रहण कराने के पूर्व आवेदक के प्रस्तुत दस्तावेजों का मिलान मूल प्रति सके कराया जाएगा।

किसी प्रकार की विसंगति मिलने पर तत्काल अभ्यर्थी का चयन निरस्त कर प्रतिक्षा सूची से अन्य अभ्यर्थी की नियुक्ति की जावेगी।

चयनित अभ्यर्थी सूची का अवलोकन जिले की वेबसाइट पर कर सकते हैं।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan