पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा केन्द्र में संशोधन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर ब्यूरो 

 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 25 जून 2023 को पी. पी. एच.टी. प्रवेश परीक्षा (पीपीएचटी23) आयोजित की जा रही है।

इस संबंध में नियंत्रक, व्यापम ने बताया है कि जिला सरगुजा, अम्बिकापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1105-

गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल लखनपुर, अम्बिकापुर में परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं है।

अतः इस केन्द्र के स्थान पर 1105- गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल अम्बिकापुर को परीक्षा केन्द्र बनाया जा रहा है

, जिन अभ्यर्थियों ने उक्त परीक्षा के प्रवेश पत्र व्यापम वेबसाइट से डाउनलोड कर लिये हैं, उनको सूचित किया जाता है कि परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1105 – गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल लखनपुर,

अम्बिकापुर के स्थान पर 1105 – गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल अम्बिकापुर पढ़ा जाये ।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan