

अनिल साहू
सूरजपुर/बिश्रामपुर। क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में बाल कैबिनेट की बैठक संस्था की सरपंच टिकेश्वरी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में रुनियाडीह ग्राम सरपंच श्रीमती सुमित्रा सिंह, इजरायल खान वरिष्ठ कार्यकर्ता व समाजसेवी, संस्था के एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती एनवति राजवाड़े, उपाध्यक्ष गुड्डी बाई विश्वकर्मा, एसएमसी के समस्त सदस्य तथा बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री निशु राजवाड़े, उप प्रधानमंत्री अभिषेक विश्वकर्मा, अध्यक्ष यूथ एवं इको क्लब निर्जला सिंह, पुस्तकालय मंत्री शिवम विश्वकर्मा, खेल मंत्री दुर्गा सिंह, अनुशासन मंत्री टिकेश्वरी राजवाड़े, बागवानी मंत्री पायल राजवाड़े, सांस्कृतिक मंत्री रूपा सिंह, शिक्षामंत्री दिव्या राजवाड़े, स्वच्छता मंत्री संध्या सिंह, पेयजल मंत्री रोशनी सिंह, प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी, पदस्थ शिक्षक रिजवान अंसारी, श्रीमती एम. टोप्पो, पूनम गुप्ता, मुकुटमणी राजवाड़े, कमला प्रसाद, कौशिल्या, जानकी राजवाड़े, तपन, एमडीएम सहायिका सुमित्रा राजवाड़े व नान दईया, देवचंद, आरती स्व सहायता समूह के सचिव श्रीमती भुनेश्वरी राजवाड़े, सदस्य रुकमणी, मानमती जायसवाल सहित संस्था में अध्यनरत समस्त बच्चों संग बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे। संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा आगामी 17 मार्च से केंद्रीकृत आठवीं कक्षा की परीक्षा आयोजित होने की जानकारी देकर सोमवार से मॉडल टेस्ट होने की जानकारी, बच्चों को प्रतिदिन शाम के समय पढ़ने हेतु बैठाने, उपस्थित पालकों को प्रेरित किया गया। इस बैठक में बच्चों द्वारा संस्था की मुख्य भवन तथा शौचालय मरम्मत, हेडपंप के मोटर को सुधारने, कबड्डी हेतु इंडोर हॉल निर्माण की मांग, सफाई हेतु फिनाईल एवं साबुन, 10 नग गमला व सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु 10नग साड़ी व 30नग ब्लाउज की मांग की गई। बाल कैबिनेट की बैठक कार्यवाही को देखकर सरपंच सहित उपस्थित समस्त पालकों ने बच्चों के नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर


