मादर के थाप पर थिरके भूलन सिंह* *गांव-गांव में जन समर्थन जुटाने पारंपरिक अंदाज में मिल रहे हैं प्रेमनगर के भाजपा प्रत्याशी*

सूरजपुर अनिल साहू । प्रेमनगर विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह लोगों का जन समर्थन जुटाने इन दोनों गांव गांव का दौरा कर रहे हैं उनका अपना सरगुजिया अंदाज है सहज भाव के साथ लोगों के बीच पहुंच रहे हैं इस बीच गांव-गांव में करमा त्यौहार की धूम देखी जा रही है।गांवों में पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी के स्वागत के लिए भी बड़ी संख्या में सैला सुगा नृत्य किया जा रहा है जिसे लोग उत्साह के साथ देख रहे हैं।भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी भी पारम्परिक करमा नृत्य करना नहीं भूले हैं। चुनावों का मौका हो तो तीज-त्योहारों का उत्साह दोगुना हो जाता है। एक गांव में करमा नर्तक दल के साथ भी एक ऐसा ही दृश्य था। भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी करमा नृत्य दल को देखकर थिरकने से अपने आपको नहीं रोक सके। उन्होंने मांदर उठा लिया और थाप देते हुए नृत्य करने लगे उनके नृत्य से लोग यह कहने से नहीं रुके की वे पारंपरिक करमा नृत्य को अच्छी तरह से जानते हैं।भूलन सिंह का यही सरगुजिया अंदाज लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर