राज्य बजट मे किसानों एवं युवाओ के उज्ज्वल भविष्य की दिशा मे महत्त्वपूर्ण कदम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राज्य बजट किसान एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदमll

छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत राज्य बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता कपिल पांडेय ने कहा कि यह बजट प्रदेश के किसानों और युवाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया दूरदर्शी एवं विकासोन्मुख बजट है, जो आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए कृषि पंपों पर मुफ्त बिजली, ग्रामीण अधोसंरचना के विस्तार तथा कृषि सुविधाओं में वृद्धि से खेती को मजबूती मिलेगी और किसानों की आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी। सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए किए गए प्रावधान गांव और किसान दोनों के विकास को नई गति देंगे।

किसानों की आय बढ़ाने वाला बजट-अजय अग्रवाल(अज्जू)

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत ₹1.72 लाख करोड़ के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजय अग्रवाल ने कहा कि यह बजट किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं कृषि श्रमिक परिवारों को सशक्त बनाने वाला है।उन्होंने कहा कि किसानों के लिए ब्याज मुक्त निधि हेतु ₹350 करोड़, सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण, सिंचाई एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रावधान से खेती को मजबूती मिलेगी।

भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के लिए ₹600 करोड़ का प्रावधान ग्रामीण समाज के कमजोर वर्गों के लिए बड़ा सहारा बनेगा।

श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा कृषि और गांव केंद्रित योजनाओं को प्राथमिकता देना किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

शहरी विकास और अधोसंरचना को नई गति देने वाला बजट-अरविंद मिश्रा

राज्य बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने कहा कि यह बजट शहरी विकास, सड़क निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार को नई गति देने वाला है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सड़क योजना हेतु ₹200 करोड़, शहरों को जोड़ने वाली परियोजनाएं, शहरी अधोसंरचना एवं एजुकेशन सिटी जैसे प्रावधान प्रदेश के नगरों को आधुनिक स्वरूप प्रदान करेंगे। नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों से व्यापार, निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan