संभागायुक्त द्वारा संयुक्त संचालक शिक्षा को जारी कारण बताओ नोटिस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर ब्यूरो 

/सरगुजा संभागायुक्त द्वारा संयुक्त संचालक शिक्षा श्री हेमन्त उपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि कार्य में लापरवाही बरतते हुए संयुक्त संचालक वरिष्ठ कार्यालय को बगैर किसी सूचना दिए मुख्यालय से अनुपस्थित रहे। जिस कारण उनके विभाग की विभागीय एवं अन्य बिन्दुओं की समीक्षा विस्तृत रूप से नहीं की जा सकी।

उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अचारण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है।

इस संबंध में कार्यवाही करते हुए पत्र प्राप्ति के सात दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है। जवाब प्रस्तुत नहीं किये जाने पर संयुक्त संचालक के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan