समाचार “मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2023“ हेतु आवेदन आमंत्रित 07 अक्टूबर तक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया नीरज साहू  22 सितंबर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला या अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष “मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)“ प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसके तहत एक महिला या संस्था को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
“मिनी माता माता सम्मान (महिला उत्थान ) वर्ष 2023“ हेतु इच्छुक महिला या संस्था 07 अक्टूबर 2023 तक महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय बैकुण्ठपुर में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया