अग्रहरी समाज के द्वारा सलका मे अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाया गया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़ प्रतिनिधि

उदयपुर सरगुजा

भरतलाल गुप्ता

 

सलका में अग्रसेन जयंती 

हर्षोउलास के साथ संपन्न हुआ,,

अग्रहरी समाज के तत्वधान मे आयोजित अग्रसेन जयंती के अवसर पर शत प्रतिशत लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा,

पूजाआठ के साथ सांस्कृतिक व बौद्धिक कार्यक्रमों का रहा समावेश,,

परंपरागत तरीके से अग्रसेन जयंती समारोह जहां एक भारत के अनेक बड़े छोटे शहरों सहित क्षेत्रो में मनाया जाता रहा है

 वही विकासखंड उदयपुर के ग्राम पंचायत सलका में समाज के सभी सदस्यों द्वारा अग्रसेन जयंती समारोह मनाया गया

            जिसमें सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन जी महाराज का पूजा अर्चना पौराणिक विधि विधान से आचार्य आरपी गुप्ता द्वारा विधि विधान से कराया गया,

 तदोपरांत उपस्थित सदस्यों का स्वागत एवं परिचय संपन्न कराया गया !

जलपान के साथ ही बच्चों युवाओं एवं महिलाओं के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया,,

सामाजिक एवं बौद्धिक चर्चा के क्रम में उपस्थित मातृशक्ति विशिष्ट जन् अतिथियों द्वारा समाज की उत्तरोत्तर प्रगति एवं सामाजिक एकता को बनाए रखने हेतु अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये गये,

जिसमें अध्यक्ष हरि शंकर गुप्ता मुख्य अतिथि आरपीगुप्ता विशिष्ट अतिथि नागेश्वर प्रसाद , जगत नारायण गुप्ता श्याम चरण गुप्ता अनिल गुप्ता सूरज गुप्ता ललन गुप्ता ओम प्रकाश गुप्ता तथा अन्य कई सदस्यों ने हवन पूजन में भाग लिया एवं अपने विचार प्रस्तुत किया 

      इसी बीच महिलाओं द्वारा डांडिया नृत्य ,करमा व सुगा गीत के साथ ही महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती लीलावती सचिव श्रीमती पल्लवी गुप्ता प्रेम गुप्ता निरूपा गुप्ता समय तान्या महिलाओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये 

यह महिला संगठन को मजबूत तथा सक्रिय बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही वही पुरुष प्रकोष्ठ द्वारा अग्रहरि समाज का बैंक खाता खोल कर समस्त हाईवे की राशि बैंक द्वारा संचालित किए जाने का भी प्रस्ताव पारित करने का निर्णय साथ ही सामाजिक उपयोग की वस्तुएं क्रय किये जाने पर भी विचार किया गया,,

कार्यक्रम में सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई