प्रभावशाली पंचो के दबाव मे बीएलओ ने वार्ड मतदाता सूची मे कराया छेड़छाड -कलेक्टर से हुई शिकायत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर श्रीनगर के परशुरामपुर मे 

बी एल ओ को कुछ प्रभावशील पंचो ने दबाब बनाते हुए ऐसा करनामा कर दिया की सभी के होश उड़ गए

पंचायत चुनाव को ध्यान मे रखते हुए  मुख्य निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर नवीन मतदाता सर्वे सूची जो बनाई गई है उसमें

भारी अनियमितता और त्रुटि प्रमाणित है

निर्वाचन अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करते हुए बी एल ओ ने मनमानी तरीके से मत दाता सूची मे मन चाहे लोगों का नाम इधर से उधर कर दिया है, जिससे ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त है

विदित हो की वर्तमान में जो  जहाँ रहते हैं जिस पारा में रहते है उनका घर मकान  जहाँ है,

उसी वार्ड में उनका मतदाता सूची में नाम होना चाहिए।

किन्तु ग्राम पंचायत परशुरामपुर के कुछ पंचों के द्वारा मनचाहा मतदाता सूची तैयार कराया गया है

जिसमें वार्ड न-4 में रहने वालों का नाम 3 नम्बर में इंद्राज किया गया,

19 नम्बर वालों को 4 नम्बर वार्ड मे दर्ज किया है वहीं 

1 नम्बर में वार्ड वालों का नाम 3 नम्बर में और 2 नम्बर वालों को 1 नम्बर में अपने मनचाहा तरीके से बी.एल.ओ. से सांठगांठ कर तैयार किया गया है।

जो नियम विरूद्ध है,इस तरह के अवैधनिक तरीके से वार्ड वासियों का नाम इधर से उधर कर काटने जोड़ने वाले बी एल ओ एवं उक्त पंच व प्रभाव शाली व्यक्ति जो कूट रचना मे संलिप्त है जांच मे पुस्टि उपरांत वैधानिक कार्यवाही इनके विरूद्ध करना निर्वाचन अधिकारी का दायित्व है,

 कई वर्षो से इस तरह अपने अपने खास व नीजी लोगों को वोट प्राप्त करने के लिए इस तरह का बड़ा खेल खेला जाता रहा है

,, ज़ब इस बात की जानकारी ग्राम वासियों और वार्ड वासियों को लगी तो, ग्रामीणों ने सर्वें सूची देखा जिसमे काफी लोगों को मतदाता सूची के वार्डो से इधर उधर किया है,,

जिससे सभी ग्रामवासी आक्रोस में हैं। लोगों का कहना है कि वह जिस वार्ड में रहते हैं जहाँ उनका घर है उसी वार्ड में उनका नाम होना चाहिए

। जो जहां रहता है जहां जिसका घर है उसे उसी वार्ड में रखा जाये गलत तरीके से पंचों और बी.एल.ओ. के द्वारा मनचाहा तरीके से लोगों के की सूची तैयार की गई है।

जिसमें सभी ग्रामीण इसकी आलोचना कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत के लोगो ने जिला निर्वाचन अधिकारी  कलेक्टर, सहित संबंधित अधिकारीयों से करते हुए उक्त बीएल ओ एवं संलिप्त मतदाता सर्वें सूची मे  गड़बडी कराने वालो के विरूद्ध जांच व कार्यवाही की मांग किया है, l

 

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई