
अपरिहार्य कारणों से NEET एवं JEE की तैयारी परीक्षा स्थगित
मनेन्द्रगढ़ ब्यूरो
जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 15 दिसम्बर 2023 द्वारा संघ व राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा एवं NEET एवं JEE परीक्षा की तैयारी कराए जाने हेतु विद्यार्थियों से ऑनलाईन तथा ऑफलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाकर 24 दिसम्ब्र 2023 दिन रविवार को समय प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक परीक्षा आयोजन कराया जाना निर्धारित था।
अपरिहार्य कारणों से 24 दिसम्बर 2023 को आयोजित उक्त परीक्षा को स्थगित किया जाता है।
आगामी समय में परीक्षा की तिथि निर्धारित होने के उपरांत पृथक से सूचना दी जावेगी।
Author: Aashiq khan
Post Views: 196






