एनएसएस कैंप में महाविद्यालयीन छात्राओं के साथ प्रोफेसर ने किया छेड़छाड़, थाने में शिकायत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू महाविद्यालयीन छात्राओ के साथ एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है । बताया गया है कि एनएसएस कैंप में गई चार छात्राओं के साथ प्रोफेसर ने छेड़छाड़ किया है जिसकी शिकायत छात्राओं थाने में दर्ज कराई है, इसे लेकर महाविद्यालय के छात्रों का हुजूम थाने पहुंचा था और कुछ देर के लिए थाने के सामने धरना भी दिया गया हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

मिली जानकारी के अनुसार महाविद्यालय बीकॉम व बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं एनएसएस कैंप के लिए पसला गांव गई हुई थी। कैंप में ही अलग-अलग दिनों में एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर द्वारा गलत नीयत से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ किया गया जिसका छात्राओं ने विरोध किया तो प्रोफेसर द्वारा परीक्षा परिणाम प्रभावित करने की धमकी दिया गया । एनएसएस कैंप से लौटने के बाद छात्राओं ने महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है पुलिस ने कारवाई करने भरोसा दिया है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर