
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
सुरजपुर जिले के रामानुजनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनपुर के महुआ पारा मे विधायक मद से लगभग 14 लाख रूपये की सीसी सड़क निर्माण का कार्य ठेकेदारी प्रथा मे निर्माण कराये जाने का मामला प्रकाश मे आया है
विदित हो ही निर्माण एजेंसी के द्वारा कमीशन लेकर पंचायत से बाहर के व्यक्ति से कार्य को गुणवत्ता विहीन कार्य कराया जा रहा है l
लगभग 330 मीटर की लम्बी सीसी सड़क का निर्माण मे व्यापक रूप से भ्रस्टाचार करते हुए निर्माण कार्य को मापदंड व प्राकलन के विपरीत कराया जा रहा है,
सीसी सड़क निर्माण मे क्रमशः 1,2,3, की जगह 1 5,8, का मटेलियल बनाकर सीसी सड़क निर्माण कराया जा रहा है,
सीसी सड़क मार्ग को कही पतला कही पर मोटा कही ऊंचा तो कही निचा कर दिया गया है, सीसी सड़क निर्माण मे जो सड़क की चौड़ाई निर्धारित किया गया है उसके विपरीत कराया जा रहा है, जो जाँच का बिषय है,
ताज्जुब का बिषय यह है की सीसी सड़क निर्माण मे स्टीमेन्ट को ताक पर रखकर कार्य कराया जा रहा है जो अति निंदनीय है,
कही पर एक फिट कही दो फिट तक सड़क की चौड़ाई कम पाया गया,
वाईब रेटर भी मात्र लाईन मे चलने वाला प्रयोग किया जा रहा है
लाईन गोल वाईबरेटर बंद,
इसी तरह सीसी सड़क निर्माण मे जिस तरह तराई प्रतिदिन करना है तराई कराना भी भूल गए है,
मवेशी और इंसानों के लिए पानी नसीब ही नहीं है तो सड़क को पिलाने कहा से पानी डालेगा
, इस तरह सरपंच पति और उनके चहेते ठेकेदार के द्वारा आनन फ़ानन मे कराया जा रहा है,
गुणवत्ता विहीन सीसी सड़क निर्माण मे स्तरहीन तरीके से कार्य कराने का मामला समूचे गांव मे चर्चा का पर्याय बना हुआ है,
उल्लेखनीय है की सीसी सड़क निर्माण मे न इंजीनियर न सरपंच, न सरपंच पति मौजूद रहते है
इस वजह से ठेकेदार द्वारा मन चाहा तरीके से निर्माण को अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है,
ज्ञात हो की रामानुजनगर के अर्जुन पुर के सरपंच द्वारा सीसी सड़क को पंचायत से बाहर के व्यक्ति को दस प्रतिशत कमीशन लेकर निर्माण एजेंसी बना दिया है इसी तर्ज मे और भी निर्माण कार्यों को सरपंच पति के द्वारा कमीशन से बाहर के ठेकेदारो से कराया है, बताया जाता है की सरपंच महिला होने और अनपढ़ होने से जानकारी के अभाव मे उनका पति पंचायत के समस्त प्रस्ताव और चेक पर फर्जी हास्ताक्षर कर आहरण भी कर लेता है,वहीं ग्राम पंचायत के लोगों ने सीसी सड़क निर्माण मे खुलेआम कमीशन लेकर घटिया काम कराने का आरोप लगाकर जांच व कार्यवाही की मांग किया हैइस संबंध मे
1,जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी संजय राय ने कहा की मेरे संज्ञान मे नहीं था, अगर इस तरह ठेकेदारी पंचायत से बाहर के व्यक्ति द्वारा कराया गया है तो अनुचित है उन्होंने कहा स्थल मे निर्माण सहित बाहरी व्यक्ति के संबंध मे एवं निर्माण स्थल मे बिना इंजीनियर के उपस्तिथि पर निर्माण कराना उचित नहीं है,समस्त बिन्दुओ सहित जांच बाद संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जायेगा,
2 ,जनपद मे आर ई एस एस डी ओं श्री लकड़ा ने कहा की सीसी सड़क निर्माण मे स्तर हिन् कार्य कराने का शिकायत मिला है जांच बाद निर्माण एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही किया जाएगा l







