रामानुजनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल ने पदभार ग्रहण किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो

आशिक खान 

 

रामानुजनगर के नये थाना प्रभारी के रूप में रमेश कुमार

oplus_2
oplus_2

पटेल ने संभाला पदभार ग्रहण किया,

सामुदायिक पुलिसिंग और नशे के विरुद्ध कार्रवाई होगी प्राथमिकता – टीआई पटेल

रामानुजनगर, —–रामानुजनगर थाना के नये प्रभारी के रूप में निरीक्षक रमेश पटेल ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने हरिभूमि प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।

टीआई रमेश पटेल ने बताया कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता vसामुदायिक पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण होगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही कोयला, कबाड़ सहित अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध वैधानिक एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

टीआई पटेल ने कहा कि पुलिस हमेशा जन सेवा की भावना से कार्य करती है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से कार्य किया जायेगा। मैं क्षेत्र के समस्त लोगों से सहयोग की अपेक्षा करता हूँ।

उल्लेखनीय है कि रमेश पटेल इससे पूर्व भी कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अपराध नियंत्रण में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनके पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan