अर्जुनपुर मे 15वां वित्त योजना से बना नाली निर्माण जगह जगह से टुटा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

 

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर जनपद के ग्राम पंचायत अर्जुनपुर बड़का पारा मे नाली निर्माण के कार्य र्मे गुणवत्ता विहीन कार्य कराने की वजह से नाली पूरी तरह टूट चूका है,, नाली  निर्माण के साथ ढक्क्न निर्माण मे भी  मापदंड  के विपरीत निर्माण कराया गया है l

ज्ञात हो की निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत अर्जुन पुर के द्वारा जिला पंचायत 15वा वित्त योजना के तहत लगभग आठ लाख रूपये का नाली निर्माण कराया था जिसकी लम्बाई लगभग तीन सौ मीटर के आस पास बताया जा रहा है,

नाली निर्माण मे घटिया समाग्री के उपयोग करने की वजह से जगह जगह से नाली क्षतिग्रस्त हो चूका है वहीं नाली मे लगाए गए ढककन भी घटिया तरीके से निर्माण कराया गया है

जिसकी वजह से नाली के ऊपर सतह मे लगाने के समय टूटना शुरू होगया था

बचा हुआ ढककन नाली मे लगाने के बाद टूट चूका है ,

उल्लेखनीय है की ग्राम पंचायत के द्वारा प्राकलन के विपरीत निर्माण की वजह से ढककन टूटता जा रहा है

गोरतलब है की जिस उदेश्य से नाली का निर्माण कराया गया था की बरसात के दिनों मे रिहाएसी बस्ती का पानी नाली के माध्यम से नाला मे गिरेगा किन्तु मापदंड व स्टीमेन्ट के विपरीत कार्य कराने की वजह से सम्पूर्ण नाली आज धारासायी हो चूका है,  जहाँ पर नाली और ढककन दोनों टूट चुके ऐसे सभी नाली को ग्रामीणों द्वारा पाट दिया गया है जो पूरी तरह से नाली क्षति ग्रस्त और बेकार हो गया है,एक वर्ष भी नहीं हुआ  है

पूरा नाली ढक्क्न टूट चुके ग्रमीणों ने बताया की इस नाली का निर्माण कराये हुए एक वर्ष भी नहीं हो पाया और नाली का नव निर्माण पूरी तरहखराब हो चूका है इस तरह शाशन के राशि का दुरूपयोग किया गया है जो अर्जुन पुर के बड़का पारा मे देखने को मिला है , ग्रामीणों ने शिकायत हुए बताया की सरपंच सचिव के द्वारा बनाया गया है नाली निर्माण समय से पहले खराब  हो चूका  है, अभी  कुछ  दिनों बाद  बरसात शुरू  हो जाएगा  ऐसे समय मे पंचायत द्वारा टूटे नाली  को मरम्मत नहीं कराया गया है, जहाँ जहाँ पर कुछ  ग्रामीणों द्वारा पाट  दिया गया उसकी भी सफाई  भी नहीं हुई ऐसे मे नाली  मे पानी किस तरह प्रवाहित  होगा,यह समझ  से परे है

,इतना ही नहीं अबतक नाली निर्माण संबंधित बोर्ड तक नहीं बनाया गया जबकि बोर्ड का भी पैसा आहरण कर लिया गया गया है, ग्रामीणों ने घटिया नाली निर्माण व ढक्क्न निर्माण संबंधित निर्माण एजेंसी के विरूद्ध कसर्यवाही की मांग किया है

इस संबंध  मे एस डीओ आर ई एस श्री लकड़ा ने कहा की जांच  कराकर विधिवत  कार्यवाही  किया जाएगा,,l

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan