आंगनबाड़ी के विभिन्न पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर ब्यूरो 

महिला बाल विकास विभाग परियोजना सीतापुर के परियोजना अधिकारी ने बताया है कि सीतापुर तहसील के अंतगर्त विभिन्न आंगनबाड़ी के केन्द्रों में रिक्त पदों की भर्ती की जा रही है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, तथा सहायिका के पदों को भरने की कार्रवाई की जा रही है। उक्त पदों हेतु निर्धारित प्रारूप में 5 जून से 20 जून 2023 तक परियोजना कार्यालय सीतापुर में डाक के माध्यम से या सीधे कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ढेलसार के आंगनबाड़ी केन्द्र गौंटियापारा, ग्राम पंचायत ललितपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र खास ललितपुर, ग्राम पंचायत बनेया के आंगनबाड़ी केन्द्र बनेया खास, ग्राम पंचायत बंशीपुर के रताखार, ग्राम पंचायत उकलिया के आंगनबाड़ी केन्द्र बरपारा, ग्राम पंचायत आरा के आंगनबाड़ी केन्द्र आरा खास, ग्राम पंचायत ढोढ़ागांव के आंगनबाड़ी केन्द्र परतोपारा नगर पंचायत सीतापुर के आंगनबाड़ी केन्द्र केशला तथा ग्राम पंचायत मुरता के आंगनबाड़ी केन्द्र मुरता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्राम पंचायत खड़ादोरना के आंगनबाड़ी केन्द्र नरवापारा, ग्राम पंचायत देवगढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्र सत्तीपारा, ग्राम पंचायत केरजू के आंगनबाड़ी केन्द्र खास केरजू, ग्राम पंचायत बंशीपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र बंशीपुर, ग्राम पंचायत सूर के आंगनबाड़ी केन्द्र बखरीपारा, ग्राम पंचायत बगडोली के आंगनबाड़ी केन्द्र तेन्दूपारा, ग्रामपंचायत भूसू के आंगनबाड़ी केन्द्र पण्डरीपानी, ग्राम पंचायत रायकेरा के टोकोपारा, ग्राम पंचायत एरण्ड नवापारा के आंगनबाड़ी केन्द्र नवापारा खास, ग्राम पंचायत सहनपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र खालपारा, ग्राम पंचायत हरदीसांड़ के आंगनबाड़ी केन्द्र तेन्दूडांड़ तथा ग्राम पंचायत ढोढ़ागांव के आंगनबाड़ी केन्द्र बोड़ाझरिया में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती की जाएगी।

नियम व शर्तें- यह पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय है। आवेदन की आयु 18 से 44 वर्ष के भीतर होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु 12 वीं पास तथा सहायिका हेतु 8 वीं पास होना अनिवार्य है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति के परिवार की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan