
पंचायत सचिवों का शासकीय करण की मांगे नहीं माने जाने पर 8वें दिन भी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर डटे,,
CG आजतक न्यूज
प्रतिनिधि गणेशपुर रामानुजनगर
श्रीमती फूल कुमारी
प्रांतीय आह्वान पर पंचायत सचिव संघ रामानुजनगर इकाई के तत्वधान मे आज आठवे दिन भी सचिव अपनी एक सूत्रीय मांग कों लेकर जनपद कार्यालय स्थित पंडाल मे अपनी जायज मांग कों लेकर हड़ताल पर हैँ ऐसे मे समुचा जनपद के ग्रामीण अंचलो सहित मुख्यालय के पंचयतो मे ताला लग चूका हैं ग्रामीणों द्वारा अपने कार्यों के लिए तथा विभिन्न आवशयकता से वँचित होकर घर वापस हों रहे हैं,, गोबर खरीदी कि माने तों किसान गोबर वापस ले जा रहे हैं इस तरह मजदूरी किये हुए मजदूर भी परेशान हों रहे है पंचायत सचिवों के हड़ताल से विभिन्न पेंशन धारी , मृत्यु जन्म प्रणाम पत्र के लिए ग्रामीणों कों अत्यंत ही कष्ट मय हों चूका हैं, अब तक रामानुजनगर ब्लॉक मुख्यालय मे सचिव संघ कि जायज मांग का समर्थन करने कोई भी दल नहीं पहुंच पाया यह भी दुर्भाग्य जनक हैं l



