आदम खोर खूंखार तेंदुआ प्रेमनगर के मुख्य मार्ग पर देखा गया,वन विभाग सक्रिय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 

प्रेमनगर के चिडरा बाबा मंदिर के समीप जंगली तेंदुआ के देखे जाने के बाद, क्षेत्र मे यह बात हवा की तरह फ़ैल गई है

वहीं लोगों मे दहशत का माहौल बना हुआ है,

विदित हो की सूरजपुर जिले के प्रेमनगर स्थित चिंडरा बाबा मंदिर के समीप खूंखार जंगली तेंदुआ को आते जाते लोगों ने देखा देखने के बाद वीडियो बनाकर शोशल मिडिया मे डाला गया, इसके बाद से वन विभाग के मैदानी कर्मचारियों ने अपने उच्च अधिकारीयों को अवगत कराया,

जिस पर संज्ञान लेते हुए वन परिक्षेत्रअधिकारी राम चन्द्र प्रजापति ने तत्काल टीम बनाकर प्रेमनगर रवाना किया है, वन विभाग की टीम पूरी तरह सक्रिय होकर एक्शन मोड़ मे है,

और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है,की जंगल की ओर खुखड़ी पुटु एवं किसी तरह की काम के लिए कुछ दिनों तक जंगल न जाए,,

वहीं रिहायसी बस्ती मे रहने वाले ग्रामीणों को भी कहा जा रहा है की रात मे न निकले और सावधानी बरतें कियुकी जंगली जानवर के द्वारा हमला कर सकता है,

आदम खोर जंगली तेंदुए से सावधान और सतर्क रहने की मुनादि कराई गई है, लगातार वन अमला की टीम सक्रिय है,

वहीं आने जाने वाले राहगीरो को सचेत होकर आने जाने कहा जा रहा है,

जंगली तेंदुआ देखने की खबर पर समुचा प्रेमनगर व श्रीनगर क्षेत्र मे दहसत का माहौल निर्मित हो गया है 

रेंजर रामानुजनगर 

राम चन्द्र प्रजापति ने कहा की कल तेंदुआ दिखा था, इसके बाद स्टाप की डियूटी लगा दी गई है,

तेंदुआ फिलहाल आस पास नहीं पता चल रहा है, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, 

वन अमला एलर्ट है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई