
रामानुजनगर में सोना-चांदी चमकाने के नाम पर 2.03 लाख की ठगी, बेटा गिरफ्तार पिता फरार
रामानुजनगर- सोना-चांदी, बर्तन चमकाने और नकदी से जुड़ी ठगी के मामले में रामानुजनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने अपने पिता के साथ मिलकर ग्राम शिवपुर की एक महिला से 2 लाख 3 हजार 600 रुपये की धोखाधड़ी की। मामले में आरोपी का पिता अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना रामानुजनगर में अपराध क्रमांक 303/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बी. एन. एस.) की धारा 318(4) एवं 3(5) में मामला दर्ज किया गया है। प्रार्थिया दुर्गावती सिंह, पति सोमेश सिंह (30 वर्ष), निवासी ग्राम शिवपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मार्च-अप्रैल 2026 के दौरान राकेश उर्फ रूपेश साहू और उसके पिता ललन साहू नारायणपुर निवासी ने सोना-चांदी एवं बर्तन चमकाने के नाम पर उससे 2 लाख 3 हजार 600 रुपये की ठगी की।
मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी रूपेश साहू, पिता बचन साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी नारायणपुर झालपारा को 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:50 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपने पिता के साथ मिलकर ठगी करने की बात स्वीकार की है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने 11 नवंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड की मांग की है। वहीं, मामले में दूसरा आरोपी ललन साहू अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच जारी है l





