

अनिल साहू
सूरजपुर आबकारी विभाग द्वारा आबकारी आयुक्त श्रीमती आर संगीता एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री इंद्रबली सिंह मार्कण्डेय के मार्गदर्शन में जिला सुरजपुर में अवैध शराब के संग्रहण पर कार्यवाही की गई।
अरोपिया रामबाई पति राजू सिंह उम्र 33 वर्ष ग्राम जूर चौकी बसदेई के रिहायशी मकान से 10 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब बरामद कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2) तहत प्रकरण कायम कर, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा, वीरेंद्र रात्रे आबकारी मुख्य आरक्षक भरत सिंह आबकारी आरक्षक कृष्णा कुशवाहा, कमलेश्वर राजवाड़े, नगर सैनिक बिंदु राजवाड़े एवं देवेंद्र कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर
Post Views: 10,045




